समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड में मजदूर संगठन अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा एवं भाकपा माले द्वारा राज्य व्यापी कार्यक्रम के तहत् सत्याग्रह आंदोलन अंचल -प्रखण्ड मुख्यालय पर 13 अगस्त से चलकर आज अंचलाधिकारी एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के हाथों से अनशनकारी रंजीत राम एवं बौएलाल साह को जूस पिला कर समाफ्त करवाया गया। राष्ट्रीय स्तर एवं स्थानीय स्तर के 22 सूत्री मांगों का मांग पत्र अंचलाधिकारी को सौंपा गया।अंचलाधिकारी सत्याग्रह मंच पर पहुंच कर प्रत्येक मांगों पर गंभीरता पूर्वक जवाब एवं आश्वाशन दिया वही प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी अप्रत्याशित रूप से राशन कार्ड रद्द होने के सवालों का संतोष पूर्ण जवाब दिया एवं राशन कार्ड पुनः चालू कराने को लेकर आवेदन देने को कहा।इस आंदोलन में भूमिहीनों को बास योग्य भूमि,बघला मठ की जमीन के पर्चाधारीयों को कब्जा दिलाने, सरकारी जमीन पर बसे गरीबों को पर्चा मिलने एवं दलित बस्तियों तक पहुंच पथ बनने की आस जगी है।
सोरमार पंचायत सहित कई पंचायतों में मालिक के जमीन पर बसे लोगों ने मालिक द्वारा बंधुआ मजदूर बनाए जाने की बात गरीबों ने बताई जिस पर माले प्रखंड सचिव दिनेश कुमार ने गहरी आपत्ति व्यक्त करते हुए प्रशासन से अभिलंब प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। सत्याग्रह आंदोलन में सुखलाल यादव,मो दुलारे,राजू पासवान,(रतवारा मुखिया)अब्दुल रहमान,जसविंद्र राम,संजीत कुमार,चंद्रवीर राम,दशरथ राम,राजेंद्र पासवान,शिवनाथ पासवान,विजय पासवान, महेश पासवान,राजगीर पासवान,चंदू सदा,फुलेश्वरी देवी,बबीता देवी,संजू देवी,पूजा देवी,पूनम देवी, ऊषा देवी,नीलम देवी,आशा देवी, मीता देवी,सहित सैकड़ों गरीब, किसान मजदूरों ने भाग लिया। माले प्रखंड सचिव दिनेश कुमार के अध्यक्षीय भाषण के पश्चात आंदोलन की कार्यवाही समाप्त किया गया।





















































