वरिष्ठ नेत्री विभा देवी ने स्वतंत्रता दिवस पर युवा वर्ग से अपील किया मद्यपान एवं सूखा नशापान से मुक्ति के लिए संकल्पित होकर समाज की मुख्यधारा से जुड़े।

31

संजय भारती

समस्तीपुर। बिथान प्रखण्ड के पूर्व प्रखंड प्रमुख एवं हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ नेत्री विभा देवी ने हसनपुर विधानसभा वासियों को 80 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए खासकर युवा वर्ग के लोगों से हाथ जोड़कर अपील करते हुए कहा कि आप युवा वर्ग के लोग स्वतंत्रता दिवस पर संकल्पित हों कि आज के युवा वर्ग के लोग मादक पदार्थ, मद्यपान एवं सूखा नशापान से मुक्ति पाने के लिए बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर जी के उस संविधान को नमन करते हुए एक अच्छा समाज निर्माण के लिए संकल्प लें जिन्होंने हमलोगों को – स्वतंत्रता – समता – बंधुता जैसे महान आदर्श दिए हैं। श्री मति विभा देवी ने युवाओं से कहा आप सभी एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य का निर्माण करने और हर नागरिक को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय दिलाने में हिस्सा बनें। उन्होंने कहा हम सभी को संविधान हमें विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता देता है और साथ ही व्यक्ति की गरिमा, राष्ट्र की एकता व अखंडता को मजबूत करने का मार्ग दिखाता है। स्वतंत्रता दिवस पर आप युवा संविधान संकल्प के साथ आगे बढ़ते हुए एक मजबूत, विकसित और समृद्ध बिहार के निर्माण का संकल्प के साथ संविधान के मार्गदर्शक बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जी का संदेश संविधान ही हमारा धर्म, समाज विकास ही हमारा कर्म के साथ समाज को एक अच्छी परिवेश दिलाने में हिस्सेदारी बनें।
[8/14, 8:53 PM] chandrakanta2008rk: H

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here