प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ₹7,204 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन शिलान्यास!

182

अमरदीप नारायण प्रसाद

4 अमृत भारत ट्रेनों का हरी झंडी दिखाकर रवाना किए जाने का ऐतिहासिक कार्यक्रम

समस्तीपुर: गांधी मैदान, मोतिहारी में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा रेलवे, सड़क, सूचना प्रौद्योगिकी, ग्रामीण विकास एवं मत्स्य पालन मंत्रालयों के अंतर्गत कुल ₹7,204 करोड़ की लागत से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन तथा राष्ट्र को समर्पण किया जाएगा।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर समस्तीपुर मंडल अंतर्गत कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाएं और यात्री सुविधाओं का लोकार्पण भी किया जाएगा।

रेलवे की प्रमुख परियोजनाएं

रेल मंत्रालय (कुल ₹5,385 करोड़)

दरभंगा – नरकटियागंज (256 किमी) रेलखंड के दोहरीकरण का शिलान्यास – ₹4,079 करोड़

दरभंगा – थलवारा एवं समस्तीपुर – रामभद्रपुर (26 किमी) के दोहरीकरण का उद्घाटन – ₹585 करोड़

भटनी – छपरा ग्रामीण रेल खंड (114 किमी) में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य का शिलान्यास – ₹153 करोड़

भटनी – छपरा खंड में ट्रैक्शन सिस्टम उन्नयन कार्य – ₹232 करोड़

समस्तीपुर – बछवाड़ा रेल खंड (34 किमी) में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का उद्घाटन – ₹53 करोड़

वंदे भारत ट्रेनों के अनुरक्षण हेतु पटना में रख-रखाव ढांचा – ₹283 करोड़

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का झंडी दिखाकर रवाना करना:

  1. पटना – नई दिल्ली
  2. बापूधाम मोतिहारी- आनंद विहार (दिल्ली)
  3. दरभंगा – लखनऊ (गोमतीनगर)
  4. मालदा टाउन – लखन(गोमतीनगर) इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय – ₹63 करोड़

STPI, पटना की अत्याधुनिक इन्क्यूबेशन सुविधा का उद्घाटन – ₹53 करोड़

दरभंगा में आईटी/ITES/ESDM स्टार्टअप हेतु नया STPI सेंटर – ₹10 करोड़

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय – ₹1,173 करोड़*

NH-319 (पुराना NH-30) के आरा बायपास (असनी से बावनपली) का शिलान्यास – ₹138 करोड़

NH-319 के पररिया से मोहनिया खंड का उद्घाटन – ₹828 करोड़

NH-333C में सरवन से चकाई तक 2-लेन सड़क का उद्घाटन – ₹110 करोड़

NH-31 में मनिया से लाभा तक 2-लेन सड़क का उद्घाटन – ₹97 करोड़

ग्रामीण विकास मंत्रालय – ₹562 करोड़

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 40,000 लाभार्थियों को ₹162 करोड़ की राशि का वितरण

दीनदयाल अंत्योदय योजना (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) के अंतर्गत 61,500 स्वयं सहायता समूहों को ₹400 करोड़ की कम्युनिटी फंडिंग

मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय – ₹21 करोड़*

बिहार राज्य में PMMSY के अंतर्गत मत्स्य पालन एवं जलीय कृषि परियोजनाओं का उद्घाटन।

यह आयोजन समस्तीपुर मंडल के विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा तथा क्षेत्रीय रेल यातायात, अवसंरचना, कनेक्टिविटी एवं आजीविका में उल्लेखनीय सुधार लाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here