प्लस टू पी एम श्री परियोजना बालिका विद्यालय कल्याणपुर में सम्मान समारोह का आयोजन।

92

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के पीएम श्री प्लस 2 प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय कल्याणपुर में बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड में परीक्षा फल प्रकाशित में सबसे उच्चतम अंक लाने वाली छात्रा फुलहारा गांव की स्वर्गीय विजय ठाकुर माता बीना देवी भारती की पुत्री प्राथना कुमारी ने 96% 500 में 480 अंक मार्क्स लाकर प्रखंड में सबसे अव्वल रही। बतादें की बिना पिता की छात्रा शुरू से ही काफी मेधावी छात्रा थी। प्रखंड में उच्चतम प्राप्तांक लाने को लेकर विद्यालय के प्रधानाचार्य नलिनी पांडे ने विद्यालय परिसर सभागार में एक सम्मान समारोह का आयोजन करते हुए छात्रा को मोमेंटो , मेडल देकर सम्मानित किया। मौके पर छात्रा के चाचा सचिन कुमार ठाकुर व विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका शिक्षक छात्रा सम्मान समारोह में मौजूद थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here