बदमाशों ने माइक्रोफाइनेंस के कर्मी को पैसा छीनने के क्रम में मारी गोली, इलाज जारी ,

862

समस्तीपुर: चकमेहसी थाना क्षेत्र से गुजरने वाली कल्याणपुर पूसा सड़क के बख्तियारपुर ठाकुर हार्डवेयर गाछी के समीप कल्याणपुर की ओर से पीछा कर रहे बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी को बाएं हाथ में गोली मारी, रुपया छीनने का प्रयास बदमाशों को सफल नहीं रहा गोली की आवाज आसपास के लोग भयभीत हो गए कुछ देर के बाद लोगों ने बगल के निजी क्लीनिक में जख्मी कर्मी को इलाज के लिए ले गए जहां स्थिति गंभीर देखते हुए समस्तीपुर के निजी क्लीनिक में भर्ती कराने की बात बताई गई है जख्मी कर्मी की पहचान बेगूसराय जिले के बरौनी गांव के 27 वर्षीय कुंदन कुमार के रूप में की गई जख्मी वारिसनगर के एलएनटी कंपनी में कार्यरत था। घटना की सूचना पर पहुंचे चकमेहसी थाना अध्यक्ष चंद्र किशोर टुडू ने उषा की ओर भागे बदमाशों की पहचान को लेकर अगल-बगल के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया है आगे उन्होंने बताया कि जल्द ही बदमाशों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा घटना 2:00 बजे दिन की बताई गई है। इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल देखा गया
सूत्रों के अनुसार कर्मी के पास निजी क्लीनिक के चिकित्सकों ने गोली निकालने की बात बताई है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here