कई दिनों से लगातार जारी बारिश की वजह से प्रखंड एवं आसपास के हिस्सों में जनजीवन पूर्णतः प्रभावित है। गांव-टोले-कस्बों से निकलना मुश्किल है। मुख्य सड़कों पर भी जगह-जगह जल जमाव है। सरक पर दौड़ने वाली गाड़ियां जगह-जगह फंस रही है। दूर दराजों से आने-जाने वाले नाते रिश्तेदार अपने रिश्तेदारों के यहां फंसे हैं। लोगों का दैनिक कामों पर निकलना मुश्किल है। सामान्य दिनचर्या बाधित है। विद्युत आपूर्ति प्रभावित है। मौसम प्रतिकूल होने व हवा बहने से ठंड का एहसास होने लगा । बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। जगह-जगह जर्जर सड़कों पर जल जमाव की वजह से यातायात प्रभावित है।
लगातार बारिश की वजह से बन्दरा एवं मुरौल प्रखंड मुख्यालय समेत प्रखंड के विभिन्न सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों,गांव-कस्बा वं टोलों में जाने वाले संपर्क सड़कों व मुख्य सड़कों पर जगह-जगह जल जमाव की वजह से गाड़ियों का परिचालन खतरनाक बना हुआ है।पूसा-पिलखी पथ में बलुआ,रैनी मोड़ एवं जहांगीरपुर में तथा बन्दरा-पूसा पथ के सहुरी मिड्ल स्कूल गेट,मंदिर एवं मेला गाछी के निकट,सैदपुर हाट चौक से सैदपुर पुल चौक मुख्य पथ पर झील सा नजारा दिखा।सैदपुर में मुख्य सड़क के किनारों के घरों एवं दुकानों में जलजमाव का पानी प्रवेश कर जाने से जनजीवन अस्तव्यस्त है।राकेश सहनी,अमेल कुमार,सुरेंद्र सहनी, छोटू कुमार आदि ने बताया कि सड़क की ढलाई चौक तक पूरा नहीं करने से यह जलजमाव उतपन्न है।इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अभिकर्ता की भी मनमानी है।लिहाजा बरसात में लोग परेशान है।दुर्घटनाएं भी रोजाना हो रही है। शनिवार को सुबह से करीब 6 घण्टे तक विभिन्न हिस्सों में लगातार बारिश होती रही। जिला से अंतर जिला जाने में लोगों को जल जमाव को लेकर काफी मकसत करनी पड़ रही है।























































