समस्तीपुर। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग नई दिल्ली, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग पटना एवं बिहार शिक्षा परियोजना समस्तीपुर के द्वारा अक्षय तृतीया व आखा तीज के अवसर पर पूरे भारत में बाल विवाह अधिक संख्या में होने की संभावना आकलित की गई है।जिसके मद्देनजर इस बाल विवाह की रोकथाम के लिए विद्यालय स्तर पर विभिन्न गतिविधि करने व बच्चों एवं उनके अभिभावकों से शपथ लेने का निदेश दिया गया। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान के द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के द्वारा शिक्षक, विद्यार्थी एवं कर्मियों को शपथ दिलाया गया, जिसमें बाल विवाह निषेध अधिकार अधिनियम 2006,पोक्सो अधिनियम 2012, चाइल्ड लाइन 1098, बाल कल्याण समिति या अन्य प्राधिकरण से सहयोग लेने, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना आदि का समर्थन करने और उचित समय पर विवाह को मानने का शपथ दिलवाया गया।




















































