समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट !
समस्तीपुर : जिले के उजियारपुर प्रखंड के हरपुर रेवाड़ी समथू पंचायत के वार्ड नं 03 के किसान कपिलदेव सिंह 53 पिता दरोगी सिंह की आज अपने सब्जी के खेत में विद्युत स्पर्साघात से मॄत्यु हो गई। विदित हो कि अन्य दिनों की भांति आज भी वे अपने सब्जी के खेत में राजमा का फसल काट रहे थे। खेत के चारों तरफ से बिजली की तार से जंगली जानवरों से बचाव एवं सुरक्षा के दॄष्टि से घेराबन्दी किया हुआ था जिसमें बिजली प्रवाहित हो रहा था। बिजली के चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर अंगारघाट थाना अध्यक्ष आफताब आलम एवं लाल जी राम पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर अग्रतर कार्रवाई करते हुए लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। ईधर इस घटना को लेकर पूरे परिवार में कोहराम मच गया।



















































