बिहार दिवस के मौके पर सम्मानित हुए हसनपुर के वयोवृद्ध वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर जी डी विमल

524

समस्तीपुर शहर के पटेल मैदान में मंगलवार को आयोजित बिहार दिवस कार्यक्रम समारोह में हसनपुर के जाने माने पत्रकारिता जगत मे गुरूदेव के नाम से प्रसिद्ध वयोवृद्ध 83 वर्षीय वरिष्ठ पत्रकार सह हसनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष डॉक्टर जी डी विमल जी को बिहार दिवस के अवसर पर समस्तीपुर के जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह ने पाग , चादर , फूल माला एवं बुके देकर सम्मानित किया । वहीं वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर जी डी विमल ने पत्रकारिता पर प्रकाश डालते हुए ऐतिहासिक समस्तीपुर जिला पर भी प्रकाश डाला । मौके पर समस्तीपुर पुलिस कप्तान हृदयकान्त आदि जिला के पदाधिकारी , पत्रकार एवं गण्यमान्य लोग उपस्थित थे । इधर हसनपुर में वरिष्ठ वयोवृद्ध पत्रकार डॉक्टर जी डी विमल के सम्मानित होने पर वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार सिंह , विमलेंद्र कुमार मुन्ना , मुरारी चौधरी , चंदन कुमार सिंह , राजीव कुमार राय , सुनील कुमार , संजय भारती , आलोक आशीष , प्रभात कुमार , लक्की सिंह , गौतम सिंह , पंकज बाबा , आजाद इदरीसी आदि पत्रकारों के प्रशंसा जाहिर किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here