बेटी विदाई गीत सुन दर्शक सिसक-सिसक कर रोने लगे

878

“बड़ा रे जतन से हम सिया धिया पोसली- ओहे सिया राम ले ले जाये” गीत ने दर्शकों को भावविभोर किया

सांस्कृतिक आयोजन से सामाजिक एकता, सद्भावना होता है मजबूत- बंदना

ताजपुर, समस्तीपुर:

वीणा मिश्रा का सीता विदाई गीत सुनकर हजारों दर्शकों भावविभोर हो सिसक- सिसक कर रोने लगे. गीत के दौरान दर्शकों के आंखों से आंसू अनवरत बहते रहे. मौका था मंगलवार की रात्री नगर परिषद क्षेत्र के मोतीपुर कालीस्थान में काली पूजा के दौरान वीणा मिश्रा ईवेंट टीम द्वारा विवाह कीर्तन का. इसका आयोजन श्री आदर्श नवयुवक काली पूजा समिति द्वारा किया गया था.
स्वागत भाषण देते हुए महिला अधिकार कार्यकर्ता सह ऐपवा जिला अध्यक्ष बंदना कुमारी ने ऐसे आयोजन को सामाजिक समरसता के लिए उपयोगी बताते हुए वीणा मिश्रा टीम, आयोजक एवं दर्शकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया. तत्पश्चात वीणा मिश्रा ईवेंट टीम द्वारा विवाह कीर्तन का शुरुआत स्वागत गीत गाकर किया. एक से बढ़कर एक भक्ति एवं सांस्कृतिक गीतों का दर्शक आनंद लेते रहे. युवाओं की टोली गीत के दौरान नाचते नजर आये.
मौके पर आयोजक टीम के अध्यक्ष अमरेश सिंह, सचिव रंजीत शर्मा, कोषाध्यक्ष अजय कुमार, सदस्य गुड्डू स्नेही, राजू कुमार, सोनू कुमार, गुड्डू कुमार कर्ण, सुधीर कुमार, आयुष गुप्ता, बगईया, उमेश शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र प्रसाद सिंह, सुखलाल शर्मा समेत हजारों लोग उपस्थित थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here