नगर निगम क्षेत्र में परने वाले नए घाटों को भी साफ सफाई किया जाए… सुधीर

477

समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र में परने वाले नदी घाटों को छठ पर्व के अवसर पर साफ सफाई किया जा रहा है वही कुछ ऐसे क्षेत्र जो नगर निगम में लिया गया है उस क्षेत्र में घाटों की साफ-सफाई नहीं की जा रही है जैसे कि कल्याणपुर प्रखंड के भागीरथपुर एवं मुक्तापुर वही वारिसनगर प्रखंड के मथुरापुर एवं सारी पंचायत को नगर निगम क्षेत्र में शामिल कर लिया गया है जहां नदी घाटों की साफ सफाई नहीं की जा रही है ना कोई प्रशासनिक व्यवस्था देखने को मिल रही है। इस समस्या को लेकर मथुरापुर वार्ड 12 निवासी युवा समाजसेवी सुधीर कुमार ने नगर निगम पदाधिकारी एवं जिलाधिकारी से मांग किया है कि समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्रों में शामिल सभी घाटों पर साफ सफाई एवं सुरक्षा की व्यवस्था की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here