भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी )कल्याणपुर- वारिसनगर लोकल कमिटी की बैठक

14

समस्तीपुर: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी )कल्याणपुर- वारिसनगर लोकल कमिटी की बैठक मुक्तापुर पंचायत भवन परिसर में कां० लाला प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक का पर्यवेक्षण जिला सचिव मंडल सदस्य कॉ० शाह जफर ईमाम ने किया।
बैठक में पिछले कार्यों की रिपोर्ट करते हुए लोकल कमेटी सचिव ,राघवेंद्र यादव ने राज्य और केंद्र मे लागू हो रहे जन विरोधी फैसलों पर लगातार सीपीएम के हो रहे आंदोलन एवं संघर्ष का चर्चा किया ।वहीं दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद् के लिए पार्टी के उम्मीदवार रामदेव राय को मदद करते हुए भारी मतों से जीताने का आवाहन किया।
सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि रामदेव राय को, दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनाव में सहयोग करना है ।और देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा अवैध रूप से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन SIR लागू करने, और देश में लगभग करोड़ों मतदाताओं को उनके वोट के अधिकार से वंचित करने के खिलाफ, चुनाव आयुक्त के इस्तीफा के लिए आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया ।
बैठक को शाह जफर ईमाम ,राघवेंद्र यादव , लाला प्रसाद ,शिवकुमार गुप्ता, विष्णु देव शर्मा ,शिवनाथ महतो, सुरेंद्र पासवान ,वीरेंद्र प्रसाद मुन्ना ,मोहम्मद इंताज, प्रदीप कुमार झा ,रंजीत कुमार राय, मोहम्मद जहांगीर, सतीश प्रसाद सिंह इत्यादि लोगों ने संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here