दो एनवीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

10

समस्तीपुर: कल्याणपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो एनवीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गोविंदपुर खजुरी गांव निवासी अशोक राय एवं प्रमोद राय, दोनों पिता बैजनाथ राय के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष रणवीर कुमार रावत ने बताया कि दोनों के विरुद्ध एनवीडब्ल्यू वारंट जारी था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here