भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 2.25लाख बदमाशों ने छीना

555

समस्तीपुर: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के खरसड पूर्वी पंचायत स्थित सुरही गांव के समीप समूह का पैसा लेकर जा रहे कर्मी अजय कुमार से बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर 2.25लाख रुपए थैला छीनकर फरार हो गए। स्थानीय ग्रामीणों के विरोध करने पर बाइक सवार बदमाश अपनी गाड़ी बांध के किनारे छोड़ कर विपरीत दिशा में फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार घटना मंगलवार की शाम की बताई गई। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस बदमाशों के भागने की दिशा में पीछा किया,। पीड़ित कर्मी ने अपना घर ग्रामीणों को ताजपुर बताया। स्थानीय पुलिस इस संबंध में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कोई भी ऐसा दिन नहीं है जिस दिन कल्याणपुर थाना क्षेत्र में अपराधिक वारदात ना हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here