भोजपुरिया रुपहले पर्दे पर पहली बार धमाल मचाते नजर आएगी पूनम दुबे व गोलूराज की जोड़ी।

688

अमरदीप नारायण प्रसाद।

मुंबई।पटना।भोजपुरी के पहले पॉप स्टार गायक नायक गोलू राज और भोजपुरी की चर्चित अभिनेत्री पूनम दुबे की जोड़ी कई सारे एल्बम में एक साथ भोजपुरिया रुपहले पर्दे पर धमाल मचाते नजर आएगी इन दिनों इन दोनों के द्वारा अभिनीत कई गानों और एलबम की शूटिंग विभिन्न लोकेशन ओं पर चल रही है।
गोलू ने एमबीए की डिग्री ली है बतौर गायक उनके कई सारे एल्बम हिट है।
वर्ष 2016 से ही यह गायकी के क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहे हैं म्यूजिक कंपोजर के रूप में भी इनकी पहचान है। अभिनय के क्षेत्र में उन्होंने 2011 में पदार्पण किया था लेकिन अब पहचान मिलने लगी है इनका एल्बम पटती है लड़की पटाने वाला चाहिए ने सफलता का नया परचा गाड़ा है। गोलू राज कहते हैं कि भोजपुरी में आने वाले कलाकारों के लिए भी ट्रेनिंग आवश्यक होनी चाहिए उन्होंने नृत्य और अभिनय की बारीकियों को काफी करीब से सीखा है यह कहते हैं कि भोजपुरी सिनेमा का भविष्य उज्जवल है। आने वाले दिनों में भोजपुरी में कई सारे बेहद ऊर्जावान अभिनेता अभिनेत्रियों का भी पदार्पण होने वाला है।
गोलू कहते हैं कि भोजपुरी किसी की बदौलत नहीं बल्कि भोजपुरी के बदौलत सब लोग हैं। उन्होंने कहा कि अन्य भाषाओं की तरह भोजपुरी में भी प्रयोगवाद होना चाहिए स्तरीय चीज बननी चाहिए भोजपुरी का दर्शक वर्ग इसलिए भोजपुरी सिनेमा और संगीत से कट जाता है। कि उसे लगता है कि उसकी भाषा के साथ अन्याय हो रहा है। अच्छे लोग भी भोजपुरी को स्वीकार करेंगे वह आज काफी आशान्वित हैं वे कहते हैं कि मेहनत से मुकाम हासिल किया जाता है वही स्थाई होता है उन्हें कोई हड़बड़ी नहीं है उन्हें जिस तरह से प्यार दुलार पूरे इंडस्ट्री से मिल रहा है उन्हें ऊर्जा मिल रही है। बहुत जल्द रुपहले पर्दे पर उनकी धमाकेदार इंट्री होगी। अभिनेत्री पूनम दुबे,रानी चटर्जी, अनारा गुप्ता नितिका जयसवाल के साथ गोलू राज नजर आ रहे हैं ।
गोलू राज कहते हैं कि जो प्यार दुलार स्नेह उन्हें भोजपुरी और खासकर बिहार के दर्शकों श्रोताओं से मिला है उसके लिए वह आभारी विरुद्ध कुछ नया सीखने की कोशिश करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here