मानव कल्याण को लेकर, श्री रामचरितमानस की चर्चा की गई।

351

समस्तीपुर: कल्याणपुर चौक स्थित हनुमान मंदिर परिसर में बुधवार को मानव कल्याण को लेकर, श्री रामचरितमानस की चर्चा की गई। मंदिर के पुजारी ने अपने प्रवचन में कहा कि कौन से काज कठिन जग माही, हनुमान चालीसा की उक्त दोहा के स्मरण करने से मानव का कठिन से कठिन कार्य संपन्न हो जाता है हनुमान मंदिर कल्याणपुर चौक के प्रांगण में श्री सुंदर कांड के पूर्व वैदिक पंडित लाल बाबा ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि इसका स्मरण आप सभी रोज करें। आगे उन्होंने श्री सुंदरकांड की पंक्तियों का वर्णन करते हुए कहा कि मंगल भवन अमंगल हारी द्रवहु सु दसरथ अजर बिहारी। मानव के घर समाज कहीं भी अमल हो तो इस समय श्री सुंदरकांड के पाठ के साथ संपुष्ट करते हुए पाठ करना चाहिए सभी प्रकार के अमल दूर हो जाते हैं। कलयुग में राम नाम के सहारे ही लोगों का भवसागर पार होगा। मंगलाचरण आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया पाठ में रामायण गोष्टी के प्रखंड संयोजक रामाधार शर्मा, रमेश शर्मा ,मदन साह, गंगा प्रसाद , संजय सिंह अरुण कुमार ठाकुर उर्फ पप्पू शशि भूषण शर्मा सहित दर्जन भर से अधिक श्रद्धालु मौजूद थे। पूरा कल्याणपुर चौक राम नाम के धुन से भक्ति में हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here