मिथिला नवजीवन अस्पताल में महिला के साथ हुई अनियमितता की जांच हो

323


स्वास्थ्य मंत्री को मनोज झा ने लिखा पत्र
प्रदीप कुमार नायक
मधुबनी जिला के बाबूबरही विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने वाले मनोज झा ने मिथिला नवजीवन अस्पताल में महिला के साथ हुई अनियमितता ,लापरवाही , अश्लीलता को लेकर स्वास्थ्य मंत्री को एक पत्र देकर यह मांग किया है कि मधुबनी के मिथिला नवजीवन अस्पताल को जांच के घेरे में लिया जाय l
कहना हैं कि मधुबनी नगर से सटे रांटी रोड स्थित मिथिला नवजीवन अस्पताल में कांको गांव निवासी एक महिला पूनम देवी की रिपोर्ट में 30 जून को हेपेटाइसीस पॉजिटिव बता दिया गया l जबकि 7 जूलाई को उसी महिला ने दूसरे जांच घर में जांच करवाई तो उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई l
जहां वे महिला प्रसव कराने पहुंची थी l वहां कई तरह की जांच बेवजह की गई l उसमे हेपेटाइटिस सी रिपोर्ट पॉजिटिव बताई गई l बाद में महिला की जांच 7 जूलाई को एक दूसरे जांच घर अर्पणा में की गई तो रिपोर्ट नेगेटिव आई l
मधुबनी के निजी अस्पताल मिथिला नव जीवन में उस महिला का आपरेशन तीन- चार लड़का और एक सफाई कर्मी द्वारा खुली दरवाजे में किया गया l जो एक तरह से अश्लीलता को दर्शाता हैं l
स्वास्थ्य मंत्री ( बिहार सरकार ) से आग्रह हैं कि ऐसे मिथिला नवजीवन अस्पताल पर जांच बिठाकर महिला के साथ जांच में की गई अनियमितता , अभद्रता, अश्लीलता में संलिप्त अपराधियों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई करने का प्रयास करेंगे l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here