समस्तीपुर : मुक्तपुर जुट मिल के मजदूर एवम मालिक के बीच में कुछ मांग को लेकर गतिरोध दो दिनों से जारी है। मजदूर का जो मांग है
1.बंद किए हुए इंश्योरेंस को चालू किया जाए।
2.बकाया DA को अविलंब लागू किया जाए।
3.PF है उसे जल्द ऑनलाइन चालू किया जाए।
भोला राय के नेतृत्व में मजदूर के प्रतिनिधि मंडल और प्रबधक के बीच दो मुद्दा के बीच इंसुरेश और DA पर सहमति बन गई थी।और बाकी मुद्दे पर आज वार्ता होनी थी।बकाए DA पर आज 12 बजे प्रबंधक के बीच वार्ता होना था।लेकिन इसी बीच अचानक मिल मालिक अपने प्रबंधक को वापस कलकत्ता बुला लिया। जिसके कारण आज वार्ता नही हो पाया ।जिसके कारण मजदूर बीच काफि आकोष है।श्री भोला राय CPIM नेता ने मांग किया है कि अगर जल्द मजदूर का मांग पर समझौता नही हुआ तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।इस वार्ता में मजदूर नेता उमा शंकर प्रसाद उर्फ मुन्ना ,पालन पासवान ,प्रमोद राय,सोलिंदर राय, समशेर,मोहन राय ,दीपक राय,कमल भगत,अर्जुन पासवान,विजय कुमार ,राकेश कुमार,मनोज ठाकुर,मुन्ना राय ,प्रबंधक के और से पीके पांडे ,अजय सिंह सामिल थे।























































