मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा सभी योजनाओं के संबंध में पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतिकरण किया गया। इसके बाद उपस्थित जिले के विधायको द्वारा अपने क्षेत्र के समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया।मुख्यमंत्री द्वारा समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए गए। बैठक में राज्य सभा सांसद रामनाथ ठाकुर,राजस्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, वित मंत्री विजय कुमार चौधरी,विधान सभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, विधायक वीरेंद्र कुमार,राजेश कुमार सिंह,रणविजय साहू,अजय कुमार,अशोक कुमार,अख्तरुल इस्लाम शाहीन उपस्थित थे।देवेश सेहरा,सचिव,अनुसूचित जाति एवम अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग,पंकज कुमार ,सचिव पिछड़ा एवम अति पिछड़ा कल्याण विभाग, आमिर सुबहानी,आयुक्त एवम आईजी दरभंगा , पुलिस अधीक्षक विनय कुमार तिवारी एवम अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी उपस्थित रहे।
Home चंद्रकांता न्यूज़ मुख्यमंत्री समाधान यात्रा के दौरान समस्तीपुर समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षात्मक बैठक की...




















































