मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने की निजी अस्पताल की जांच ।

464

समस्तीपुर दरभंगा राजकीय 50 के रामपुरा डाक गाछी समीप अवस्थित आजाद नर्सिंग होम पर बुधवार की देर शाम मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसके चौधरी पहुंचकर अस्पताल की जांच करते हुए संचालक एमएस आजाद से पूछताछ की पूछताछ के क्रम में मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने कल्याणपुर गांव के अर्जुन शाह की पीड़ित पत्नी सबिता देवी के ऑपरेशन के संबंध में पूछा। बता दें कि पीड़ित महिला अपने ऑपरेशन के संबंध में लोगों को बताया कि मेरा ऑपरेशन कर मेरे शरीर का मुख्य अंग काट दिए जिसको लेकर में अब तक तबाह हो रही हू। मैंने इसको लेकर कई जगह न्याय की गुहार लगाई हूं इधर संचालक एमएस आजाद ने बताया कि 6 माह पूर्व महिला मेरी क्लीनिक में आई थी जहां समस्तीपुर के एमडी डॉक्टर डॉक्टर सैफ अपने ओपीडी में उन्हें देखा था। दिखा कर चली गई मेरी छवि को धूमिल करने को लेकर कुछ लोगों ने उसे बढ़ा चढ़ाकर आगे बढ़ाया। मेरे यहां उनका किसी प्रकार का ऑपरेशन नहीं हुआ है इन बातों को सुनकर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी समस्तीपुर लौट गए। आगे संचालक ने बताया कि लगाए गए आरोप बेबुनियाद है इसको लेकर कई गांव के गणमान्य के बीच पंचायत भी हुई है मामला रफा-दफा पंचों ने कर दिया है सूचना पुलिस को दी जा रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here