भारत के केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रति विरोधी वक्तव्य के संबंध में एक दिवसीय धरना- प्रदर्शन किया गया।

295

बिहारशरीफ:- बिहारशरीफ अस्पताल चौक स्थित केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रति विरोधी वक्तव्य के संबंध में राष्ट्र-व्यपी के तहत बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में एक दिवसीय धरना -प्रदर्शन किया गया।
इस मौके पर बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश सचिव जनार्दन राम, जिला अध्यक्ष शंकर दास, जिला प्रभारी रामदेव चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा कि हाल में संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी द्वारा संसद में अपने वक्तव्य में भारतीय संविधान के मूल निर्माता एवं करोड़ एससी/ एसटी आदि बहुजनों के मसीहा प्रेरणा स्रोत व उध्दारक,परमपूज्य डॉ भीमराव अंबेडकर जी के प्रति अमर्यादित एवं उपहासपूर्ण शब्दों का प्रयोग किया गया है।
यह न केवल अशोभनीय है बल्कि बाबा साहब के प्रति गहरी असंवेदनशील व जातिवादी मानसिकता को भी प्रदर्शित करता है।इससे लेकर समाज के हर वर्ग के बीच भारी रोष व आक्रोश व्याप्त है।डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने संविधान का निर्माण कर देश को लोकतांत्रिक मूल्य प्रदान की इनका इस प्रकार का अपमान एवं अनादर किसी भी रूप में भारत के लोगों को स्वीकार्य नहीं है। भारत के गृह मंत्री अमित शाह संविधान निर्माता बाबा साहब के प्रति जो टिप्पणी दिए हैं इसके लिए सांसद एवं भारत के जनता के समक्ष माफी मांगे एवं गृह मंत्री पद से इस्तीफा दें।
धरना में बहुजन समाज पार्टी के जिला महासचिव उमेश पंडित आलोक कुमार राजेश रविदास रवीना रविदास भन्ते रतनलाल उर्फ राकेश कंचन बौद्ध नरेश रविदास सिद्धार्थ कुमार अरविंद रविदास हृदय सागर प्रशांत कुमार धनेश्वरी देवी पार्वती देवी शांति देवी गौरी देवी राजू रविदास आदि लोग शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here