जिला प्रशासन समस्तीपुर के द्वारा आयोजित नगर पालिका आम निर्वाचन 2022 के लिए प्रथम पाली में तृतीय मतदान पदाधिकारी( बी व सी) एवं द्वितीय पाली में मतगणना सहायक, मतगणना पर्यवेक्षक एवं मतगणना माइक्रो ऑब्जर्वर का नोडल पदाधिकारी सह जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय की अध्यक्षता एवम् मुख्य मास्टर ट्रेनर मुकेश कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन व मतगणना प्रशिक्षण दिया गया।इस अवसर पर मतदान की प्रक्रिया,सहित पी3(बी व सी) के सूक्ष्म कार्यों की जानकारी दी गई ।ट्रेनरों ने कहा कि मतगणना कार्य समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में होना है। वहां धूम्रपान निषेध क्षेत्र घोषित है एवम् मोबाइल ले जाना भी वर्जित है। मतगणना तिथि को प्रात सभी कार्मिकों को तृतीय नियुक्ति पत्र व बैच हस्तगत कराया जाएगा, जिसके आधार पर कर्मी कमरा में अपने टेबुल पर स्थान ग्रहण कर उपलब्ध कंट्रोल यूनिट से मतगणना कार्य संपादित करेंगे। मतगणना टेबल पर मतगणना पर्यवेक्षक पत्रों का संधारण करेंगे जिस पर मतगणना अभिकर्ता एवं मतगणना माइक्रो ऑब्जर्वर का हस्ताक्षर प्राप्त किया जाएगा उसके बाद इसे सहायक निर्वाचित पदाधिकारी को सुपुर्द किया जाएगा। मौके पर मौके पर डीपीओ स्थापना नरेंद्र कुमार सिंह, मास्टर ट्रेनर सतीश कुमार यादव, मंगलेश कुमार, मनीष चंद्र प्रसाद, राजीव कुमार झा, अरुण कुमार राम, राम कुमार पासवान, प्रमोद कुमार, पवन यादव, चंद्रमणि कुमार, सैफउल हक, राकेश कुमार ,तनवीर आलम आदि थे।
Home चंद्रकांता न्यूज़ मुख्य मास्टर ट्रेनर मुकेश कुमार के नेतृत्व मतगणना सहायक,मतगणना पर्यवेक्षक व मतगणना...





















































