पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष स्वर्गीय जेहल प्रसाद की मनाई गई पुण्यतिथि

703

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
नवादा : नवादा के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष जेहल प्रसाद यादव की चौथी पुण्यतिथि उनके पैतृक आवास पथरा इंग्लिश स्थित बीएड कॉलेज में मनाई गई । राजद नेत्री व पूर्व श्रम राज्य मंत्री राजबल्लभ यादव की धर्मपत्नी विभा देवी ने माल्यार्पण करते हुए कहा कि हमारे ससुर जी ने हमेशा से ही गरीब के उत्थान के लिए कार्य किया है। वह एक समाजसेवी के साथ साथ अच्छे वक्ता के रूप में भी जाने जाते थे । इस मौके पर विभा देवी ने कहा कि पुण्यतिथि के मौके पर अमृत परिवार की ओर से अयोध्या धाम मंदिर के बगल में कोविड-19 केयर सेंटर का शुभारंभ किया जा रहा है। इसमें कोरोना के पॉजिटिव मरीजों को आइसोलेशन सेंटर की तरह मुफ्त इलाज , रहने खाने और दवा ऑक्सीजन एंबुलेंस की सुविधा मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी । नवादा के सिविल सर्जन डॉ विमल कुमार के द्वारा कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किए जाने के उपरांत इसका शुभारंभ किया गया तथा आम लोगों के लिए खोल दिया गया । पुण्यतिथि के मौके पर विभा देवी के साथ साथ रजौली विधायक प्रकाश वीर, जिला पार्षद सदस्य व उनके पौत्र अशोक यादव, अखिलेश यादव ,एकलव्य यादव, राजद के जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव, उपाध्यक्ष अनिल सिंह, प्रिंस तमन्ना , महासचिव अरविंद चन्द्रवंशी, युवा राजद के जिला अध्यक्ष प्रेमा चौधरी , धर्मेन्द्र चौधरी, राजू कुमार सिन्हा , संजय सिन्हा , नगर अध्यक्ष संजय यादव, मथुरा यादव , जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष नीतू सिंह , राजद के रामदेव यादव, संजय प्रभात, दशरथ यादव, राकेश सिन्हा , कुंदन राय, सोनू सिन्हा सहित अन्य लोग मौजूद थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here