मोतीपुर पंचायत के मुखिया प्रेमा देवी की अध्यक्षता में एक पेड़ मां के नाम के तहत कार्यक्रम का आयोजन

167

समस्तीपुर : जिले के रोसड़ा प्रखंड अंतर्गत आदर्श ग्राम पंचायत राज मोतीपुर में मुखिया प्रेमा देवी की अध्यक्षता स्वच्छता ही सेवा 2024 स्वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता तथा एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुखिया एवं पंचायत वासियों द्वारा शपथ लिया गया कि हम सभी जन भागीदारी से श्रमदान करके प्रत्येक सप्ताह स्वच्छता के प्रति दो घंटा एवं वर्ष में 100 घंटा कार्य करूंगा एवं अपने घरों आसपास अपने गली मोहल्ला, ग्राम पंचायत को साफ सुथरा रखूंगा। मुखिया प्रेमा देवी द्वारा पौधारोपण कर पंचायत वासियों से अनुरोध किया गया कि कम से कम प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा अपने मां के नाम अपने घरों के आस पास या सार्वजनिक स्थलों पर लगायें। अपने पंचायत को स्वच्छ सुंदर एवं हरित पंचायत बनाएं। इस कार्यक्रम में रोसरा मनरेगा तकनीकी पदाधिकारी विनय कुमार समाजसेवी रंजीत साहनी एवं ग्रामीण फूलों दास, रेशमी दास, राम पुनीत कमती, नूनू कुमार, शत्रुघन सहनी, रामसागर मंडल, मुकेश राम, रामविलास राउत, लालबाबु मंडल, अर्जुन पंडित आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here