समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पंचायत भवन पर गुरुवार को जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार ने उपस्थित लोगों को केंद्र राज्य सरकार की चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। मौके पर फरियादियों की शिकायत भी सुनी समाधान का आश्वासन दिया ।इसके साथ ही मिले सुझाव पर भी अमल करने की बात कही। अंचल पदाधिकारी कमलेश कुमार मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी महेश कुमार भगत आईसीडीएस ,विद्युत विभाग शिक्षा विभाग के बीआरपी दिनेश प्रसाद पशु चिकित्सा पदाधिकारी प्रखंड पंचायती राज कृषि विभाग पदाधिकारी ने पंचायत में हुए विकास की विस्तृत जानकारी दी। वहीं पूर्व मुखिया महावीर राय वर्तमान सुनील पासवान ब्रजेश कुमार उर्फ नमूना राम विनोद ठाकुर रेखा देवी सोरमार मुखिया पति पंकज सहनी सहीत कई गांव के ग्रामीणों ने विद्युत की लचर व्यवस्था 11000 की तार से हुई मौत आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा कन्या विवाह आदि का सुचारू ढंग से लाभ नहीं मिलने की संवाद की। पंचायती राज पदाधिकारी संतोष कुमार को स्थानीय सरपंच नवल त्रिवेदी ने गांव की सड़कों की समस्या जल जमाव पर ध्यान आकृष्ट कराया। काफी संख्या में लोग कार्यक्रम में मौजूद थे।





















































