म वि बेला पंचरुखी में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम और अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित किया गया।

42

समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सुरक्षित शनिवार और बैग लेस डे का आयोजन फोकल शिक्षिका बीवी शकीला रहमान के द्वारा आयोजित किया गया। उन्होंने स्वच्छता विषय पर विस्तार से चर्चा की और इसे जीवन के लिए आवश्यक बताया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक ने कहा कि हमें अपनी आदतों में व्यक्तिगत स्वच्छता,पीने के पानी की स्वच्छता,शौचालय की स्वच्छता,रसोईघर की स्वच्छता,माहवारी स्वच्छता,हाथ धोने के सही तरीके और कचरा प्रबंधन से संबंधित जानकारी रखने की आवश्यकता है।इसलिए स्वच्छता की समझ,गंदगी से बचाव की तैयारी और सतर्कता की सीख लोगों को होनी चाहिए। वहीं शिक्षक विमल कुमार साह ने स्वच्छता और जीवन सुरक्षा से संबंधित मॉक ड्रिल कराया।दूसरे सत्र में ” स्वच्छता हमारी संस्कृति ” थीम पर वर्ग वार अभिभावक – शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अभिभावकों ने विद्यालय एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस संगोष्ठी के आयोजन की आवश्यकता महसूस की। मौके पर बाल संसद, मीना मंच, यूथ क्लब, इको क्लब के सदस्य,शिक्षा सेवक कैलाश सदा आदि ने भरपूर सहयोग किया।इसी बीच मध्याह्न भोजन साधन सेवी संतोष कुमार धीरज ने विद्यालय के गर्म पके भोजन की गुणवत्ता का औचक निरीक्षण किया और संतुष्टि व्यक्त किया।वहीं रसोइया सह सहायक के मानदेय भुगतान से संबंधित जिज्ञासा का भी यथोचित समाधान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here