राजकीय 50 सड़क के थाना से पीछे वर्षा को लेकर मुख्य सड़क घ्वस्त हो गई

453

समस्तीपुर दरभंगा राजकीय 50सड़क के थाना से पीछे वर्षा को लेकर मुख्य सड़क घ्वस्त हो गई है। विभाग की कुंभकर्णी निंद्रा नहीं खुली किसी भी समय बड़े हादसा को उक्त सड़क सबब दे रहा है। बता दें कि उक्त सड़क से प्रमंडलीय कार्यालय दरभंगा डीएमसीएच के अलावा बगल के देश नेपाल जाने का रास्ता है प्रतिदिन सैकड़ों बड़े वाहन से लेकर छोटे वाहन ,बाइक टेंपो टोटो उक्त सड़क से आवाजाही करती है। स्थानीय ग्रामीण मिर्जापुर निवासी संजय कुमार राय पप्पू कुमार मोनू कुमार कृष्ण गोपाल शर्मा अरुण कुमार ठाकुर के द्वारा मजदूर रखकर बास ,बल्ले का लाल कपड़े बांधकर घसी सड़क को घेर दिया गया है। फिर भी रात को बड़ी बाहन छोटी बाहन चलाने वाले गड्ढे में गिरते गिरते बच गये है। प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार अंचलाधिकारी कमलेश कुमार थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि विभागीय पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया गया है उक्त सड़क को अभिलंब बनवाने की दिशा में कार्रवाई होनी चाहिए अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here