रोसड़ा डबल मर्डर हत्याकांड मे दो गिरफ्तार

315

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर :घटना 18.10.2023 के रात्रि समय करीब 09:45 बजे रोसडा थाना अन्तर्गत सुमित कुमार चौधरी एवं अमित कुमार चौधरी (दोनों सगे भाई) दुकान बंद करके प्रत्येक दिन की भाँति घटना के दिन भी अलग-अलग मोटरसाईकिल से अपने घर आ रहे थे। इस क्रम में पांचूपुर चोरवा पोखर के पास अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा दोनों भाइयों के साथ लूट पाट की घटना करने के दौरान विरोध करने पर अपराधकर्मियों के द्वारा दोनो भाइयों का गोली मारी गयी थी जिनका ईलाज के क्रम में मृत्यु हो गयी।

मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय, समस्तीपुर के द्वारा कांड के त्वरित उदभेदन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रोसड़ा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में दो एस०आई०टी० का गठन कर कांड के उद्भेदन हेतु 07 दिनों का समय दिया गया था। घटनास्थल पर अपराधी की दो टोपी और माला मिली थी जिसके आधार पर एस०आई०टी० द्वारा अपराधकर्मी मनीष कुमार, बेगुसराय को चिन्हित किया गया। एस०आई०टी० के द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं मानवीय आसूचना संकलन के आधार पर कांड में संलिप्त अपराधकर्मी 01, मनीष कुमार उर्फ अनीश कुमार पिता उपेन्द्र महतो सा० बसही वार्ड नं0-05, थाना चेरिया बरियारपुर जिला बेगुसराय एवं 02. रोहित कुमार पिता लक्ष्मी महतो सा० सकरौली थाना चेरियाबरियारपुर जिला समस्तीपुर (जिसे घटना के दौरान पिस्तौल मुड़ जाने के कारण गोली लगी थी, जिसको उनके साथियों के द्वारा बेगुसराय के एक निजि अस्पताल पार्थ हॉस्पीटल में ईलाज हेतु भर्ती कराया गया था ‘) को गिरफ्तार किया गया है।

इस घटना में बेगुसराय और समस्तीपुर के मिक्स गैंग शामिल है। गिरफ्तार अपराधकर्मी मनीष कुमार द्वारा बताया गया कि ये लोग 11 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक दरभंगा कमतौल गए थे तथा 14 अक्टूबर को मधुबनी गये थे अपराधकर्मियों ने मधुबनी में एक सोने की दुकान चिन्हित करके दशहरा बाद बड़ी स्वर्ण लूट की प्लालिंग बनायी थी। ईसी बीच 17 अक्टूबर को बेगूसराय के छोराही में सोना लूट का असफल प्रयास किया गया था परंतु व्यापारी ने अपना टाईमिंग चेंज की तो घटना नहीं हो पाई। जिसके बाद अपराधकर्मियों के द्वारा 18 अक्टूबर को यह घटना कारीत की गयी।

गिरफ्तार

  1. मनीष कुमार उर्फ अनीश कुमार पिता उपेन्द्र महतो सा० बसही वार्ड नं0-05,थाना चेरिया जिला बेगुसराय।

चेरिया बरियारपुर थाना कांड सं0-184 / 16, दिनांक 14.11.16 धारा-392 भादवि ।

खोदावनपुर थाना कांड सं0-125/20, दिनांक 04.07.20, धारा-401/414/353 / 307/332 / 34 भा0द0वि0 एवं 25 ( 1-बी0) 26 (1) (2)/27/35 आर्म्स एक्ट ।
विभूतिपुर थाना कांड सं0-02/17, दिनांक 03.01.2017 धारा 302/120(बी0) / 34 भा0द0वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट
विभूतिपुर थाना कांड सं0-210/16, दिनांक- 14.09.16 धारा-392 भा0द0वि0। विभूतिपुर थाना कांड सं0-282/19, दिनांक 07.11.2019, धारा-392 भा0द0वि0।
02 रोहित कुमार पिता लक्ष्मी महतो सा0 सकरौली थाना चेरियाबरियापुर जिला।

बरामदगी

  1. घटना में प्रयुक्त ब्लू रंग का अपाचे मोटरसाईकिल
  2. अपराधकर्मी मनीष कुमार के द्वारा पहना हुआ हेलमेट
  3. 02 पिस्तौल
    04.05 जिंदा गोली
  4. अपराधकर्मी मनीष कुमार के द्वारा पहना हुआ काला मोती का माला एवं काला रंग का टोपी
  5. अपराधकर्मी रोहित कुमार उर्फ बच्चा के द्वारा पहना हुआ आर्मी टोपी घटनास्थल से
  6. घटनास्थल से 03 खोखा

छापेमारी दल में शामिल सदस्य-

  1. श्री संजय कुमार पाण्डेय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, समस्तीपुर। 02 श्री शिवम कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रोसड़ा, समस्तीपु
  2. पु०नि० मुकेश कुमार प्रभारी डी०आई०यू० शाखा ।
  3. पु०नि० संदीप कुमार पाल, थानाध्यक्ष विभूतिपुर थाना ।
  4. पु०अ०नि० प्रसुन्नजय कुमार, थानाध्यक्ष रोसड़ा थाना
  5. पु०नि० विकम आचार्य, थानाध्यक्ष नगर थाना।
    07 पु०अ०नि० मुकेश कुमार, डी०आई०यू० शाखा
  6. सि0-813 अरविंद कुमार, डी०आई०यू० शाखा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here