विकसित भारत संकल्प यात्रा

280

समस्तीपुर : कल्याणपुर विकसित भारत संकल्प यात्रा दो पंचायत में प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार की उपस्थिति में आयोजित की गई मौके पर विशिष्ट अतिथि एमएलसी देवेश कुमार ने उपस्थित लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जनहित में 18 कार्य की विस्तृत चर्चा की। रथ ध्रुवगामा सती स्थान प्रांगण में आयोजित की गई जिसमें सक्रिय सहयोग ग्रामीणों के अलावे भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश कुमार सिंह जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष सह विधानसभा प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा मंडल अध्यक्ष तेज नारायण प्रसाद आदि मौजूद थे विभागीय पदाधिकारी के द्वारा दिए गए लाभार्थियों के लाभ पर चर्चा हुई वहीं दूसरी ओर रथ सैदपुर पंचायत पहुंची जहां स्थानीय लोगों ने रथ का स्वागत करते हुए विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित नोडल पदाधिकारी विज्ञानी आदि से ली दोनों जगह रथ के साथ चल रहे ड्रोन भी उड़ा कर दिखाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here