विभिन्न गांव में हुई मारपीट की घटना मे आधा दर्जन घायल

504

समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में हुई मारपीट की घटना मैं आधा दर्जन महिला पुरुष घायल हुए। परिजनों के सहयोग से घायलों का इलाज सामुदायिक अस्पताल कल्याणपुर में कराया गया जहां चिकित्सकों ने दो की स्थिति गंभीर देखते हुए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया रेफर होने वालों में ध्रुवगामा गांव के 30 वर्षीय मुना राम 25 वर्षीय रिंकी देवी शामिल है घायलों की पहचान पकरी डीह गांव के 56 वर्षीय बिरजू सहनी,40 सुशीला देवी, मिर्जापुर गांव की 30 वर्षीय आरती कुमारी जटमलपुर गांव की 22 वर्षीय शुभम कुमार का इलाज सामुदायिक अस्पताल में कराया गया।
उक्त आशय की जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर बी के ठाकुर ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here