वोटर अधिकार यात्रा दरभंगा में 27 अगस्त को भाकपा माले कार्यकर्ता शामिल होंगे – उमेश कुमार।

125


भाजपा -जदयू गरीबों को वोट के अधिकार से बंचित करना चाहता है – फूलबाबू सिंह।

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर: खानपुर भाकपा माले प्रखंड कमेटी की बैठक शोभन पंचायत में प्रखंड सचिव राम विनय पासवान की अध्यक्षता एवं जिला सचिव उमेश कुमार की पर्येवेक्षण में सम्पन्न हुआ। जिला सचिव ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि वोटर लिस्ट से नाम हटाए गए लोगों को नाम जोड़वाना पार्टी के लिए प्राथमिक कार्य है। पूरे बिहार में इण्डिया गठबंधन ने वोटर अधिकार यात्रा के जरिए लोगों को जगाने का काम किया है। यह यात्रा 27 अगस्त को दरभंगा होकर 8 बजे सुबह में गुजरेगा जिसमें बड़ी संख्या में भाकपा माले कार्यकर्ताओं की भागीदारी होगी।
भाकपा माले जिला स्थायी कमेटी सदस्य फूलबाबू सिंह ने बैठक में कहा कि चुनाव आयोग भाजपा -जदयू सरकार को बचाने के लिए महागठबंधन समर्थक वोटर को नाम हटाने के साथ-साथ फर्जी नाम जोड़ने की भी तैयारी में है हर बुथ पर सक्रिय रहने की जरूरत है। बीस वर्षों से बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने लोगों को ठगने का काम किया है और अब महागठबंधन के एजेंडा को चुराने में लगा हुआ है। बिहार में भ्रष्टाचार चरम पर है जनता परेशान है और सरकार सुशासन बोल-बोल कर जनता का मजाक उड़ा रहा है। जो लोग रोजी-रोटी के खातिर प्रदेश में मजदूरी करने के लिए गए हैं उनका नाम चुनाव आयोग वोटर लिस्ट से हटाने की साज़िश में लगा हुआ है। बैठक में पांचू राम, रामनाथ साह, राजेन्द्र सहनी, रामनरेश चौरसिया, देवेन्द्र राम, राजेन्द्र राम,राम सकल सहनी, हीरा देवी,धर्मशीला देवी, मनोज कुमार, सुशील कुमार सिंह शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here