समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय ध्रुवगामा के प्रांगण में स्नातक शिक्षिका अनुपमा मालवीय के सेवा निवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापक हेमंत कुमार ने किया वहीं संचालन अभय कुमार ने किया। वहीं मुख्य अतिथि के तौर पर स्थानीय सरपंच अवधेश कुमार सिंह, मध्य विद्यालय ध्रुवगामा के प्रधानाध्यापक मनेद्र कुमार, राजीव कुमार, ओमप्रकाश ओम आदि शिक्षकों ने उनके द्वारा किए गए कार्यों के बारे में भूरी भूरी प्रशंसा की। मौके पर अरविंद राम, प्रवीण कुमार , मो०हादित्य, उदय कुमार, विकास कुमार, श्रुति तिवारी, किरण कुमारी, राधा कुमारी, अनुप्रिया कुमारी, अंचला कुमारी आदि शिक्षक एवं विद्यालय के छात्र-छात्र उपस्थित रहे।
























































