आरके राय चंद्रकांता न्यूज़ समस्तीपुर:
समस्तीपुर बिहार कृषि उत्पादन बाजार समिति श्रमिक संघ मथुरापुर समस्तीपुर बाजार समिति प्रागंण में श्रमिक संघ कार्यालय पर श्रमिक संघ महासचिव सह भाकपा (माले)वरिष्ठ नेता दिवंगत शहीद कॉ. आनंदीलाल राय का प्रथम पुन्यतिथि शोकसभा श्रद्धांजलि कार्यक्रम श्रमिक संघ सह खेग्रामस जिला सचिव जीवछ पासवान की अध्यक्षता में सम्पन की गयी।
भाकपा (माले) प्रखंड सचिव रामचंद्र पासवान ने झंडोतोलन कर दो मिनट का मौन रखकर शोकसभा दिवंगत शहीद कॉ. आनंदीलाल राय को दी गयी और उनके आदमकद चित्र पर फुलमाला चढाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी और एक सभा का आयोजन किया गया सभा को खेग्रामस जिला अध्यक्ष उपेन्द्र राय खेग्रामस जिला सचिव सह श्रमिक नेता जीवछ पासवान भाकपा (माले) प्रखंड सचिव रामचंद्र पासवान सुरेन्द्र राय- (श्रमिक संघ कार्यकारी महासचिव) एवं व्यवसायियों निर्मल केडिया आनंद बंका चिंटू बंका संतोष साह संजीव कुमार सिंह छोटू सिंह अशोक कुमार यादव देवेन्द्र ठाकुर कृषणदेव शर्मा रामलाल राम पोलदार एवं सरदार प्रेम महतो शंभु राउत लालबहादुर महतो खुबी सदा राजेन्द्र पोद्दार सोनेलाल पासवान ललन दास योगेन्द्र राय भवदीश सहनी विरेन्द्र शर्मा आदि ने पुष्पांजलि दी और जीवछ पासवान ने कहा शहीद कामरेड आनंदीलाल राय बाजार समिति स्थापना से ही मोटिया पोलदार मजदूरों व व्यसायियों के दुख सुख में अपनी पुरी जीवन नेक्षावर कर दिए शोकसभा श्रद्धांजलि कार्यक्रम में एक प्रस्ताव बाजार समिति प्रागंण में श्रमिकों के लिए श्रमिक संघ कार्यालय का निर्माण व दिवंगत शहीद साथी आनंदी लाल राय का स्मारक के लिए जमीन आवंटन सरकार व प्रशासन से की। मजदूरों व किसानों को ठहरने व धूप बर्षात से बचने के लिए रैन बसेरा निर्माण करने आदि मांगे रखी। और श्रमिक संघ से जुडे़ मजदूरों को व्यवसिथत रुप कराने एवं प्रतिष्ठान मालिकों व मजदूरों की सुरक्षा की गारंटी करने आदि मांगों को रखी गयी।

























































