अमरदीप नारायण प्रसाद
वातावरण को संतुलित करने हेतु श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट चंदौली पूसा समस्तीपुर के द्वारा
शिक्षा,स्वास्थ्य,समृद्धि के क्षेत्र में बहुत से सामाजिक कार्यक्रम किया जा रहे हैं, इसी कार्यक्रम के दौरान समस्तीपुर जिले के चर्चित सुप्रसिद्ध समाजसेवी श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट के संयोजक,ऑल इंडिया प्रोग्रेसिव ग्रुप आफ बिहार के संयोजक डॉक्टर मनोज कुमार सिंह के अध्यक्षता में पौधा वितरण एवं वृक्षारोपण किया गया ! इस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित न्यायाधीश संतोष कुमार जी ने उपस्थित लोगों को संबंध संबोधित करते हुए कहा कि एक पुत्र एक सौ पुत्र के समान होता है ! सांस को बचाने एवं पर्यावरण को शुद्ध करने हेतु परिवार के प्रत्येक सदस्य कम से कम एक पेड़ जरूर लगाए, जिससे हमारा समाज स्वस्थ हो !
कार्यक्रम का मंच संचालन समाजसेवी राकेश कुमार कुशवाहा के द्वारा किया गया !
कार्यक्रम की शुरुआत श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट के संयोजक डॉ मनोज कुमार सिंह एवं रामचंद्र सिंह के कर कमलों द्वारा पौधा वितरण कर किया गया !
इस अवसर पर न्यायाधीश संतोष कुमार ,पूर्व मुखिया बिंदेश्वर राय, पूर्व जिला पार्षद सदस्य संजय सिंह जनता दल यू के नेता कौशल सिंह राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रवक्ता रामानंद सिंह, मांजन राम जी सिंह,ग्रामीण रामदयालू सिंह, सुरेंद्र सिंह, देवकांत सिंह,रमेश प्रसाद सिंह,पूर्व पंचायत समिति सदस्य दिनेश प्रसाद सिंह,ऋषिकेश पटेल,मुकेश पटेल विजय कुमार सिंह समाजसेवी राकेश कुशवाहा मुरारी कुमार,विनय कुमार सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे !




















































