समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली सड़क पर गिरने से तीन जख्मी हुए। स्थानीय लोगों के सहयोग से ज़ख्मियों को सामुदायिक अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। जहां चिकित्सक ने ज़ख्मियों की पहचान चंपापुर गांव के परमेश्वरी महतो के 25 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण महतो, गांव के ही राम भजन मांझी के 50 वर्षीय पुत्र लखन माझी व तुलसीपुर गांव के भोला माझी के 27 वर्षीय पुत्र गुड्डू माझी का इलाज कराया गया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर हैदर ने बताया कि तीनों की स्थिति सामान्य हो चुकी है।



















































