सड़क दुर्घटना में दो की मौत

485

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज़)। जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा में एक बाइक और एक कार में जोरदार टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि, कार चालक भागने में सफल रहा। इसके बाद आनन – फानन में स्वजनों ने जख्मी को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक गांव के ही दिवंगत श्रीकांत चौधरी के पुत्र बिपिन बिहारी चौधरी बताए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ खोकसाहा बाजार के समीप विपरीत दिशा से आ रहे दो बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हुए। इसमें एक बाइक सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक रोसड़ा थाना क्षेत्र के ढाब मोहल्ला निवासी अरुण प्रसाद दाहा का पुत्र मनीष कुमार (38) बताया गया है। इसके हाथ की कलाई की हड्डी भी टूटे हैं। सिर के पिछले हिस्से में काफी चोट लगी है है। मनीष स्वर्ण व्यवसाय से जुड़ा है और उसका रोसड़ा में ज्वेलरी दुकान है। क्षेत्र भ्रमण कर ग्राहकों को ज्वेलरी उपलब्ध कराता है। बताया जाता है कि प्रतिदिन की तरह वह रोसड़ा से फिल्ड वर्क को लेकर निकला था। नरहन होते हुए खोकसाहा चौक के समीप एक को सामान की डिलीवरी दी थी। इसके बाद बीडीएनआर पथ होकर रोसड़ा की ओर जा रहा था। तभी घटनास्थल के समीप वारदात हुई। वहीं इस घटना में जख्मी दूसरे बाइक सवार का उपचार जारी है। यह खानपुर थाना क्षेत्र के शोभन वसंतपुर गांव निवासी संजीत कुंवर के 15 वर्षीय पुत्र केशव कुमार बताया गया है। केशव अपने बुआ के घर खोकसाहा गांव आया हुआ। थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पुलिस कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here