सड़क हादसे में दो बाईक सवार घायल, ईलाज जारी

439

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता समाचार)। जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के चौसीमा गांव के पास सड़क दुर्घटना में दो बाईक सवार हुआ गंभीर रूप से घायल। जिसे स्थानीय लोगों कि मदद से एक निजी क्लीनिक में भरती कराया गया है। घायलों में एक कि पहचान होंडईया गांव निवासी मो0 समीम का पुत्र मो0 राशीद के तौर पर कि गई है। वहीं दूसरे बाईक सवार बंगरा थाना क्षेत्र के हैं उनका नाम नहीं जाना जा सका है। मिली जानकारी के मुताबिक मो0 राशीद अपने एक रिश्तेदार के साथ बाईक से कहीं जा रहा था तभी एक वाहन ने उसे जबरदस्त ठोकर मार दी जिससे दोनों बाईक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। निजी क्लीनिक के डॉक्टर ने दोनों घायल को खतरे से बाहर बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here