समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट
समस्तीपुर (चंद्रकांता समाचार)। युवा जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव महबूब आलम उर्फ बब्लू ने बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता विजय सिन्हा द्वारा समस्तीपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहे गये सदर एसडीपीओ पर इल्जाम लगाये जाने पर घोर निंदा कि है। प्रेस वार्ता में श्री सिन्हा ने कह दिया कि सदर एसडीपीओ मो0 सेहबान हबीब फखरी के कार्यकाल में अपराध का ग्राफ बढ़ा हुआ है। यह शब्द उनके द्वारा बोला जाना उचित नहीं है, श्री सिन्हा ने मन ग्रंथ बाते कह दी। उन्होंने सिर्फ एक समुदाय को टारगेट बनाने का काम किया। बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता विजय सिन्हा की भाषा शिक्षित जन प्रतिनिधियों जैसा नहीं है। श्री बब्लू ने कहा कि जब ये एनडीए में विधानसभा अध्यक्ष हुआ करते थे तो अपने ही विधानसभा क्षेत्र के थानेदार के खिलाफ विधानसभा में बेतुकी बाते किया करते थे। इस विषय पर विधानसभा में ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कुछ बाता बाती भी हो गई थी। पूर्व प्रदेश महासचिव ने कहा कि समस्तीपुर जिले के सदर एसडीपीओ मो0 सेहबान हबीब फखरी गरीबों के मसीहा हैं। वे अपराधियों के कट्टर विरोधी हैं। अपराधियों और शराब माफियाओं के रेड में खुद पुलिस पदाधिकारियों के साथ कदम से कदम मिलाकर अपने दायित्वों का पालन करते हैं, अपराधी और शराब माफिया इनके नाम से कोसो दूर भागते हैं। श्री बबलू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष से कहा है कि राजनीति करने कि बहुत सारी जगह है, इसमें खास एक समुदाय विशेष को निशाने पर लेने कि कोई जरूरत नहीं। अंत में उन्होंने श्री सिन्हा से कहा है की बिहार में जनता का राज है, यहां के सीएम नितीश कुमार हैं, यहां ना किसी को फंसाया जाता है और ना दोषियों का बचाया जाता है।





















































