समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट
समस्तीपुर (चंद्रकांता समाचार)। जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर स्थित एनएच 28 सोमवार की शाम अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर एक साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना अंतर्गत गोविंदपुर निवासी चित्रा सदा के 35 वर्षीय पुत्र लक्ष्मी सदा के तौर पर हुई है है। रिपोर्ट के अनुसार लक्ष्मी सदा फतेहपुर स्थित अपने ससुराल आया हुआ था। उसके ससुर नथुनी सदा की पुत्री की शादी सोमवार की शाम शादी होने वाली थी। शादी से पूर्व काली – ब्रह्म पूजन के लिए सबलोग एनएच 28 पर आये थे। उक्त युवक वहां साइकिल से आया था। इस बीच मुसरीघरारी से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। नतीजतन वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से घायल युवक को मुसरीघरारी स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर आक्रोशित लोगों ने ठोकर मारने वाले ट्रक का पीछा कर ताजपुर में पकड़ लिया। वहीं आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल पर घंटो जाम कर दिया। जिससे यातायात कुछ देर के लिए ठप्प हो गया।
बाद में पुलिस की पहल पर ताजपुर के बीडीओ द्वारा पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार की राशि देने पर सड़क जाम हटाया गया, उसके बाद आमदो रफ्त बहाल हो सका। ईधर इस घटना को लेकर खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया।

























































