अमरदीप नारायण प्रसाद
बिहार के समस्तीपुर में बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, निदेशक लेख प्रशासन एवं स्वनियोजन, सिविल सर्जन, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी अपर अनुमंडल पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी शिवाजी नगर अंचलाधिकारी रोसरा जीविका के HM Manager, DTL Care, DTON Care एवं वी0सी0 के माध्यम से अनुमंडल/प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा कोविड-19 वैक्सीनेशन के संबंध में निम्नलिखित निर्देश दिए गए:
- सभी फ्रंटलाइन वर्कर एवं हेल्थ केयर वर्कर जिनका 2nd डोज वैक्सीनेशन नहीं किया गया है, कल तक कोविड-19 2nd डोज का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए।
- समस्तीपुर, दलसिंहसराय एवं रोसड़ा के नगर परिषद को पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है दो दिनों के भीतर पूरे नगर परिषद का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए विशेष रूप से अनुमंडल पदाधिकारी दलसिंहसराय एवं रोसड़ा को निर्देश दिया गया।
- समस्तीपुर जिले को कल तक 60000 कोविड वैक्सीन का डोज प्राप्त हो रहा है, इसके लिए सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और जीविका को निर्देश दिया गया कि तुरंत ही टीकाकरण केंद्र का निर्धारण कर जनप्रतिनिधियों के सहयोग से इनका व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए।
- सभी नवनिर्मित नगर पंचायत क्षेत्र में वैक्सीनेशन शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराने एवं व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु वहां के संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी और पीएचसी प्रभारी पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।




















































