समस्तीपुर कॉलेज में भीषण चोरी, प्रधानाचार्य ने मुफस्सिल थाने को दी जानकारी।

1068

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज में बीते मंगलवार को अज्ञात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी की घटना को लेकर समस्तीपुर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने मुफस्सिल थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर मामले की जानकारी दी है।

मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने मुफस्सिल थाना अध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर मंगलवार 3 अगस्त को कॉलेज परिसर से आठ सीलिंग फैन चोरी हो जाने की सूचना दी है। आवेदन में उन्होंने बताया है कि सोमवार 2 अगस्त के शाम तक कमरा संख्या यू एस 3 में 8 सीलिंग फैन टांगने के लिए रखा गया था। जो शाम के 5:00 बजे तक देखा गया। लेकिन अगले दिन मंगलवार 3 अगस्त को कार्यालय खुलने के बाद जब बिजली मिस्त्री पंखा हटाने के लिए वहां पहुंचे तो वहां से पंखा गायब था।

कॉलेज परिसर में दिन के 12:00 बजे से रात 8:00 बजे तक रहने वाले रात्रि प्रभारी संजय चौरसिया की ड्यूटी होती है। जो भगवानपुर देसवा के निवासी हैं एवं रात 12:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक सियाराम चौरसिया जो भगवानपुर देसवा के निवासी है उनकी ड्यूटी थी। उन्होंने बताया है कि यह सभी गार्ड श्रेया आइडियल सिक्योरिटी सर्विसेज हाजीपुर के मध्यस्थ से काम करते हैं। गार्ड की ड्यूटी रहने के बावजूद कॉलेज परिसर से आठ सीलिंग फैन की चोरी कर ली गई है। कॉलेज के प्रधानाचार्य ने मुफस्सिल थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर इस मामले में जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने एवं चोर को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here