मुखिया जी के रंगबाज बेटे ने की सरेआम पिस्टल पे डिस्को
रोसरा थाना प्रभारी का कहना है कि अभी तक जानकारी नहीं थी अभी संज्ञान में आया है जांच करवाते हैं।
अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर जिला के रोसड़ा थाना अंतर्गत भिरहा पूरब के वर्तमान मुखिया लालटून पासवान के बेटे अभिराम भारती उर्फ विक्की पासवान लाल_टीशर्ट में सरेआम कानून को अपने हाथ में लेकर पिस्टल पे डिस्को डांस करके पुलिस प्रशासन को खुलेआम चुनौती दे रहा है । अब देखना है ऐसे लोगो पर कानूनी सकजा लगता है या इसे खुले आम छोड़ जिया जाता है रंगबाजी करो , लूटो, धमकाओ!
ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं करते हैं जो कि बाद में बड़े-बड़े कांड को अंजाम भी दे सकते है!
अब देखना ये है की करवाई होती है या पैसे के बल पर मामला रफा दफा हो जाता है।




















































