समस्तीपुर नवोदय एलुमनाई द्वारा 15 अगस्त का ध्वजारोहण समारोह सम्पन्न!

156

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर, 15 अगस्त — नवोदय विद्यालय बिरौलि, समस्तीपुर के पूर्व छात्र संगठन समस्तीपुर एलुमनाई ऑफ नवोदय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण समारोह बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर साँन फाउंडेशन के सभी संस्थापक ट्रस्टी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान साँन फाउंडेशन के कार्यालय का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य डॉ. टी. एन. शर्मा एवं उप-प्रधानाचार्य द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। ट्रस्ट के सदस्यों ने विद्यालय परिवार और अतिथियों के साथ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ साझा कीं तथा संस्था के उद्देश्यों और आने वाली योजनाओं पर चर्चा की।
उपस्थित प्रेजिडेंस प्रभात कुमार ठाकुर, वॉइस प्रेजिडेंस डॉ राजीव कुमार, सेक्रेटरी हसनैन नज़ारे, जॉइंट सेक्रेटरी मनीष कुमार, ट्रेजर सुजीत कुमार, कस्टडियन राजेश कुमार, स्टूडेंट कोडीनेटर अविनाश राय, मिडिया प्रभारी अमरदीप नारायण प्रसाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here