समस्तीपुर में एनएच 28 पर दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी सवार की मौके पर मौत।

803

अमरदीप नारायण प्रसाद।

समस्तीपुर में एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा देखने को मिला है। जहां तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार युवक की मौत मौके पर ही हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा सलेमपुर गांव निवासी रामबाबू राय के 25 वर्षीय पुत्र सौरभ सुमन मंगलवार के दिन मुसरीघरारी होते हुए बरबट्टा सलेमपुर जा रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे हो अनियंत्रित पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घटना के बाद घटनास्थल पर जैसे ही लोगों की भीड़ जुटी तब तक पिकअप चालक पिकअप लेकर फरार हो चुका था। हालांकि लोगों द्वारा गाड़ी का नंबर नोट कर लिया गया था एवं इसके बाद दलसिंहसराय पुलिस द्वारा पिकअप सहित पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों की मदद से युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर लाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here