समस्तीपुर में खतरे के निशान से 90 सेमी ऊपर बह रही गंगा।

958

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर ज़िले के मोहनपुर में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। हालांकि इसकी रफ्तार में थोड़ी कमी आयी है। बुधवार की दोपहर तक 24 घंटे में 30 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गयी है।

इससे गंगा पार दियारा के हरदासपुर, सरसावा के अतिरिक्त उत्तरी भाग बिशनपुर बेरी, राजपु, डुमरी दक्षिणी व बघड़ा पंचायतों के निचले खेतों में पानी का फैलाव हो रहा है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, दलसिंहसराय के सरारी कैंप के जेई जितेश रंजन ने जानकारी दी कि सभी तटबंध व बाढ़ निरोधी बंडाल सुरक्षित हैं। उन्होंने जानकारी दी कि सोन नदी में पानी का डिस्चार्ज घटकर 1 लाख 3 हजार क्यूसेक पर आ गया है और इलाहाबाद में गंगा नदी का जलस्तर उतरने लगा है।

इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि दो दिनों के बाद से यहां भी गंगा नदी का जलस्तर स्थिर हो जायेगा। फिलहाल सरारी में जलस्तर 46.40 सेमी पर पहुंच गया है जो कि खतरे के निशान से 90 सेंटीमीटर ऊपर है। इधर, वाया नदी में भी जलस्तर में वृद्धि जारी है,जिससे बिनगामा, मोहनपुर, सरारी, दशहरा आदि के चौरों में पानी फैल गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here