समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर सर्च ऑपरेशन के दौरान जीआरपी थाने की एएलटीएफ पुलिस टीम ने काफी मात्रा में केन बीयर के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया।

401

अमरदीप नारायण प्रसाद

गिरफ्तार महिला समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना के बसकुरवा वार्ड संख्या संख्या-11 की रहने वाली अंगुरी खातून बतायी गयी है। जिसे एएलटीएफ की टीम ने विशेष शराब अभियान के तहत चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान प्लेटफार्म संख्या सात के पश्चिमी ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया।महिला के पास के झोले से 96 पीस बीयर की बोतल बरामद किया गया। इस मामले में महिला के विरुद्ध समस्तीपुर रेल थाना में मामला दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में कोर्ट भेज दिया गया है। बतादें कि हाल ही में जीआरपी एवं आरपीएफ की संयुक्त सर्च ऑपरेशन में कई धंधेबाज एवं तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें कई महिला भी शामिल थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here