संजय भारती
समस्तीपुर। सामाजिक कार्यकर्त्ता सह युवा नेता श्याम सुन्दर पासवान ने हसनपुर प्रखंड के पूर्व प्रमुख सुभाष चन्द्र यादव जी के पहली पुण्यतिथि पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए बताया कि ज्यों ही बीते वर्ष 28 जुलाई 2025 को हसनपुर प्रखंड के पूर्व प्रखंड प्रमुख सह भाजपा वरिष्ठ नेता सुभाष चंद्र यादव जी की असामयिक निधन की खबर सुनी उसी समय पूरे हसनपुर विधानसभा में मातम सन्नाटा सा छा गया। जिसने भी यह घटना सुनी किसी को विश्वास ही नहीं हो रही थीं, सबों ने यहीं बोल रहे थे ऐसा नहीं हो सकता लेकिन ईश्वर की नियति तो कुछ और ही था। उनका जन्म हसनपुर विधानसभा के मरांची उजागर पंचायत के मल्हीपुर गांव में हुई थी अपनी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा के दौरान ही वे सामाजिक रुचि भी खूब रखतें थे जिनके फलस्वरूप ही काफी कम उम्र युवा अवस्था में ही वर्ष 2001 ई० में पंचायत समिति निर्वाचित होकर प्रखंड प्रमुख के कुर्सी को सुशोभित किए और बेदाग रहकर ही अपना पूरी कार्यकाल भी पूरा किए और अपने जीवन काल में उस स्टेटस को मेंटेन करते रहे और वह कभी चुनाव भी नहीं हारे। लगातार 15 वर्षों तक हाऊस सदन के सदस्य रहें साथ ही उनकी सक्रियता से ही लोकप्रियता इतनी थी कि हसनपुर विधानसभा भाजपा निकटतम भविष्य के इकलौते जनप्रिय उम्मीदवार मानते थें, चुनाव सामने थीं हसनपुर विधानसभा के सभी शुभचिंतक समेत आम जनता मन बना चुकी थी की अब उनके कुशल नेतृत्व में हसनपुर विधानसभा का वास्तविक उदय होगा जिससे कि समस्त हसनपुर विधानसभा में शिक्षा, चिकित्सा, न्याय के साथ साथ चौतरफा विकास होगा वो क्षेत्र के इकलौते आस बनकर सबों के दिलों पर राज किया करते थें, जिसके कारण क्षेत्रवासी उनका भरपूर सम्मान कर अपने आपको गौरवान्वित महसूस किया करते थें। अचानक से उनका असामयिक निधन से क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई और यह घटना सबों के लिए अकल्पनीय अविश्वसनीय अपूर्णीय क्षति सी हो गई अन्त में श्याम सुन्दर पासवान ने बताया कि उनके जाने से एक युग का अन्त सा हो गया और अब हसनपुर की पावन धरती पर दूसरा कोई सुभाष बाबू नहीं हो सकते जब तक सूरज चांद रहेगा आदरणीय सुभाष बाबू का नाम रहेगा और वो सदैव हमसबों के बीच अमर ही रहेंगे। विनम्र श्रद्धांजलि।
























































