हसनपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अनिश्चित कालिन हड़ताल जारी

687

समस्तीपुर जिला हसनपुर प्रखण्ड मुख्यालय के बाल विकास परियोजना कार्यालय पर प्रखण्ड क्षेत्र के सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गगनभेदी नारेबाजी करते हुए केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के विरूद्ध नारे लगाकर कह रहे थे कि नीतीश कुमार होश में आओ , समृति ईरानी होश में आओ, 5 हजार में दम नहीं 25 हजार से कम नहीं इन तमाम तरह की विभिन्न नारों के साथ समस्तीपुर जिला के हसनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में बुद्धवार को गूंजता रहा । बताते चलें कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने पांच सूत्री मांगों को लेकर बाल विकास परियोजना कार्यालय हसनपुर में अनिश्चित कालिन हड़ताल डटे हुए हैं । वहीं प्रखंड अध्यक्ष अनीता कुमारी ने बताया कि पूरे बिहार में बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले राज्य के हर प्रखंड मुख्यालय पर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल किया जा रहा है जिसमें मुख्य मांग पहला है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी की दर्ज देना, दूसरा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में बिहार में भी ग्रेजुएटी भुगतान, तीसरा बिहार सरकार द्वारा अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि 10 हजार रुपया देना सुनिश्चित किया जाना है, चौथा मांग है योग्य सहायिका से सेविका का बहाली हेतु 10 बोनस अंक देने का प्रावधान को लागू किया जाए, साथ ही प्रवेक्षिका तथा सहायिका के रिक्त सभी पदों पर अविलंब बहाली की जाए वहीं पांचवा मांग है लंबित भुगतान को जल्द से जल्द पूरा किया जाए । वहीं प्रखण्ड कोषाध्यक्ष जयमाला कुमारी ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विभिन्न पांच सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चित कालिन हड़ताल पर हैं । मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष अनीता कुमारी, प्रखण्ड कोषाध्यक्ष जयमाला कुमारी, प्रखण्ड सचिव आभा किशोर, कुमारी शान्ति, पूनम कुमारी, निर्मला कुमारी, सविता देवी, उषा देवी, प्रियंका देवी, पुष्पा कुमारी, रूबी कुमारी, रंजीता कुमारी, गुड्डी कुमारी, रेखा कुमारी, अनिता राय, मीरा देवी, किरण कुमारी, शोभा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, रंजना कुमारी, सोनी कुमारी आदि सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी सहायिका एवं सेविका उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here