समस्तीपुर : चकमेहसी थाना क्षेत्र के मालीनगर पंचायत में एक 13 साल की किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना मिलने पर 112 की टीम और चकमेहसी थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को घर में ही किशोरी का शव मिला।मृतका की पहचान गांव के जगनदेव राय की 13 वर्षीय बेटी गुंजा कुमारी के रूप में हुई है।गुंजा के पिता रोजी-रोटी के लिए प्रदेश से बाहर रहते हैं।वह अपनी सौतेली मां के पास रहती थी,जबकि उसकी सगी मां का निधन हो चुका है।किशोरी के पिता ने पुलिस को फोन पर बताया कि उनकी बेटी मिर्गी की बीमारी से पीड़ित थी और उसका इलाज चल रहा था।हालांकि, आसपास के लोग चर्चा कर रहे हैं कि सौतेली मां किशोरी के साथ अक्सर मारपीट करती थी।थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी ने बताया कि किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मृतका की सौतेली मां ममता देवी ने पुलिस को आवेदन दिया है और बेटी के बीमार होने की बात कही है। किशोरी की मौत कैसे हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्टआने के बाद ही साफ हो पाएगा।समस्तीपुर से आई एफएसएल की टीम ने भी मौके से नमूने लिए हैं।
[9/7, 7:12 PM] chandrakanta2008rk: ,





















































