आज नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत फिट इंडिया फिट 26 वाँ नेशनल यूथ फेस्टिवल को योग के प्रारूप दिवस के रूप में मिथिला युवा संघ सोमनाहा में ग्रामीण स्तर पर बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार के योग करवाया गया, कार्यक्रम का नेतृत्व मिथिला युवा संघ के कोषाध्यक्ष रौशन कुमार ने किया व संचालन अनुश राज ने किया और बच्चो को व्यायाम करवाते हुए उन्होंने कहा की प्रतिदिन व्यायाम करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है हमें प्रतिदिन व्यायाम करने की आवश्यकता है, वही कार्यक्रम में उपस्थित अमर कुमार ने बच्चो को बताए की नियमित रूप से व्यायाम करने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होने के साथ ही कैलरी भी तेजी से बर्न होती है और वजन नियंत्रण में रहता है नियमित व्यायाम शरीर ही नहीं बल्कि दिमाग को भी तेज रखने में उपयोगी साबित होता है। तनाव, सिर दर्द और अवसाद जैसी कई समस्याओं को नियमित व्यायाम की मदद से कम या ठीक किया जा सकता है। मौके पर संघ के सदस्य अमरजीत कुमार, सन्नी कुमार, भूषण कुमार, शिवचंद्र, सुदेश्वर ठाकुर इत्यादि उपस्थित रहे






















































